Weather Update:—- मानसून के आगमन से पहले राजस्थान में मौसम बदल रहा है और आंधी-तूफान और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसका असर तापमान पर पड़ रहा है। जयपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों जैसे चूरू, फलौदी और पिलानी में मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए हैं।
Weather Update
राज्य में मानसून के आगमन से पहले मौसम बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान और हल्की बारिश का दौर चल रहा है। तेज हवाओं ने लू के असर को खत्म कर दिया है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। अब कई जिलों में आंधी-तूफान भी चल रहे हैं। हल्की बारिश भी हो रही है लेकिन इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। दो दिन पहले राज्य का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो अब फिर बढ़ने लगा है। रविवार को यह 43 डिग्री और सोमवार को 44 डिग्री सेल्सियस से बाहर हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
आज 8 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से रिपोर्ट में आज मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें भीलवाड़ा, राजसमंद, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली शामिल है। हल्की बारिश का दौर कुछ जिलों में कल भी जारी रहेगा लेकिन कल से अगले तीन दिन तक प्रदेश के कुछ जिलों में फिर से लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। ऐसे में स्पष्ट है कि प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर आने वाला है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
- वनस्थली में 44.6 डिग्री सेल्सियस
- करौली में 43.9 डिग्री सेल्सियस
- गंगानगर में 43.8 डिग्री सेल्सियस
- अलवर में 43.6 डिग्री सेल्सियस
- जालौर में 43.6 डिग्री सेल्सियस
- जोधपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस
- चूरू में 43.5 डिग्री सेल्सियस
- फलोदी में 43.4 डिग्री सेल्सियस
- पिलानी में 43.4 डिग्री सेल्सियस
- बीकानेर में 43.3 डिग्री सेल्सियस
- बाड़मेर में 43.2 डिग्री सेल्सियस
- जयपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस
- धौलपुर में 42.9 डिग्री सेल्सियस
- संगरिया में 42.8 डिग्री सेल्सियस
- अजमेर में 42.8 डिग्री सेल्सियस
- फतेहपुर में 42.7 डिग्री सेल्सियस
- जैसलमेर में 42.5 डिग्री सेल्सियस
- भीलवाड़ा में 42.0 डिग्री सेल्सियस
- चित्तौड़गढ़ में 42.0 डिग्री सेल्सियस
- सीकर में 41.5 डिग्री सेल्सियस
- सिरोही में 40.0 डिग्री सेल्सियस
- डूंगरपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस
- कोटा में 38.0 डिग्री सेल्सियस
- डबोक में 37.5 डिग्री सेल्सियस
- अंता बारां में 36.7 डिग्री सेल्सियस
- माउंट आबू में 31.0 डिग्री सेल्सियस
यह भी पड़ें…
2000 के नोट को लेकर आरबीआई ने दी बड़ी जानकारी, आपका जानना है जरूरी
Important Links |
||||||||
Join WhatsApp Group Now | ||||||||
Join Telegram Channel Now | ||||||||
Latest Education News Update |
||||||||
Latest Jobs Update | ||||||||
Latest Exams Syllabus | ||||||||
Latest Admit Card | ||||||||
Latest Results | ||||||||
Latest Sarkari Yojana |